-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में आज 18 मरीजों ने Corona से जीती जंग, अब तक 140 हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आज रिकॉर्ड 18 मरीज ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर के 9, मंडी (Mandi) के चार, ऊना के दो और बिलासपुर, कांगड़ा (Kangra) और सिरमौर के एक-एक मरीज शामिल हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में अब 72, कांगड़ा में 56, मंडी में 5, ऊना (Una) में 17, बिलासपुर में 10 व सिरमौर में एक एक्टिव केस रह गया है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 345 है। एक्टिव केस 200 हैं। अब तक 140 मरीज ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Breaking: कोरोना पॉजिटिव डमटाल के आढ़ती की मौत
1722 कोरोना सैंपल में से 1438 नेगेटिव
हिमाचल में आज 1722 कोरोना सैंपल (Corona Sample)जांच को आए हैं। इसमें 1438 नेगेटिव रहे हैं। 282 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के जांच सैंपल में अब तक दो ही पॉजिटिव मामले हैं, जोकि कांगड़ा जिला से हैं। बाकी पॉजिटिव केस पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा से तीन, मंडी से दो मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा में 57 वर्षीय Ex Serviceman निकला पॉजिटिव, दिल्ली से है लौटा

हिमाचल में अब तक 39620 सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 38993 नेगेटिव रहे हैं। 345 ही पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं। 282 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, अब तक 43094 लोगों को निगरानी (Surveillance) पर रखा जा चुका है। इसमें 21592 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 21502 अभी निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


