-
Advertisement
हिमाचल: लाहुल में बर्फ में दबी जयपुर की महिला पर्यटक अस्पताल ले जाते तोड़ा दम
केलांग। हिमाचल के लाहुल स्पीति जिला में बर्फ में दबने (Buried in Snow) से जयपुर की एक महिला पर्यटक (Female Tourist) की मौत हो गई। महिला पैर फिसलन के बाद खाई में गिरने के बाद बर्फ में दब गई थी। काफी मशक्त के बाद महिला पर्यटकों रेस्क्यू किया गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह महिला पर्यटक जयपुर की रहने वाली बताई जा रही है। हादसा लाहुल स्पीति जिला के कोकसर में हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जोगिंद्रनगर के 100 मेगावाट चूल्ला प्रोजेक्ट के पास भड़की भीषण आग
बता दें कि पुलिस चेक पोस्ट सिस्सू को शाम पांच बजे मामले की सूचना मिली। बताया गया कि जयपुर (Jaipur) की रहने वाली 24 वर्षीय आकांक्षा कोकसर के समीप प्राकृतिक झरने के साथ लगते हिमस्खलन प्रॉन क्षेत्र में पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गई है और बर्फ के नीचे दब गई है। सूचना मिलने के बाद पर्यटक को रेस्क्यू (Rescue) करने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है। कड़ी मशक्कत के बाद महिला पर्यटक को रेस्क्यू कर लिया गया। महिला पर्यटक को मनाली अस्पताल (Manali Hospital) भेजा गया। पर जख्मों का ताव न सहते हुए महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पहाड़ी से मौत बन गिरा पत्थर, बकरियां चराने गए बुजुर्ग की गई जान
वहीं, जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि प्रशासन के पास जैसे ही सूचना प्राप्त हुई, रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने जगह जगह लोगों को ऐसे हिमस्खलन प्रॉन एरिया में ना जाने की हिदायत भी दी है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलाव के कारण बर्फीले क्षेत्र में आज कल फिसलन बनी हुई है और हिमस्खलन के मामले बढ़ते जा रहे है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…