-
Advertisement
विमान के पहियों में आग,दहशत में जान बचाकर भागते यात्रियों का Video वायरल
American Airlines Plane Fire: अमेरिका में आज एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। हादसा अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर उस वक्त पेश आया जब मियामी जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान (American Airlines Plane) के पहियों में आग (Fire) लग गई। टेकऑफ से पहले लैंडिंग गियर में आग के कारण 173 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जान बचाकर भागते यात्री दहशत में थे।
🚨#BREAKING: Watch as People evacuate from a American Airlines jet after a left main wheels caught fire
Watch as passengers and crew evacuate American Airlines Flight 3023, a Boeing 737 MAX 8, at Denver International Airport. The Miami-bound jet was forced… pic.twitter.com/RmUrXYj5Jp
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) July 26, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री घबराए हुए विमान की इमरजेंसी स्लाइड से नीचे फिसलते हुए बाहर आ रहे हैं। इस दौरान चारों ओर धुआं फैला हुआ था। एक यात्री की हरकत पर विशेष रूप से चर्चा हो रही है जो आग की इस स्थिति में एक हाथ में बच्चा और दूसरे में सामान लेकर फिसलता दिखा। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि घटना ने रनवे पर अफरा.तफरी मचा दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह यात्री जान बचाकर विमान से बाहर भाग रहे हैं और चारों ओर धुआं फैला है। विमान में 173 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे।
घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई
डेनवर एयरपोर्ट (Denver Airport) और अमेरिकन एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है जिसे गेट पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पांच अन्य यात्रियों की मौके पर जांच की गई लेकिन उन्हें अस्पताल नहीं भेजा गया।
-पंकज शर्मा
