-
Advertisement
विदेश में भी दिखी आजादी के अमृत महोत्सव की धूम, नाटी पर अंग्रेज भी थिरके
मंडी। देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव की धूम विदेशी जमीं पर भी देखने को मिली। आस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में भारतीय मूल के लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें आस्ट्रेलिया (Australia) के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी नाटी (Pahari Naati) भी डाली गई जिसपर आस्ट्रेलिया के स्थानीय लोग भी जमकर थिरकते हुए नजर आए। आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने वहां से भेजे वीडियो संदेश में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर उनमें भी उतना ही उत्साह है जीतना भारत में रह रहे लोगों में है।
यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा हिमाचल का प्रवेश द्वार, आकर्षक लाइटिंग ने मोहा मन

अपनी सभ्यता और संस्कृति को विदेशी जमीं पर दिखाना, उन्हें बहुत ज्यादा अच्छा लगा। इससे जहां उनके बच्चों को अपने देश की संस्कृति और इतिहास के बारे में पता चला वहीं उनमें भी एक नई उर्जा का संचार हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में आयोजित इस समारोह में भारतीय मूल के नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय सांसद जैकिंटा एलन, विक्टोरिया शहर के उप प्रधान और बेंडिगो शहर के राज्य सदस्य, विधान सभा विक्टोरिया की अध्यक्ष और बेंडिगो वेस्ट की राज्य सदस्य व सांसद मैरी एडवर्ड्स, ग्रेटर बेंडिगो शहर से सीआर जेनिफर एल्डन और मेयर सीआर एंड्रिया मेटकाफ भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

