-
Advertisement
‘Animal’ का दुनियाभर में धमाका, तीन दिनों में छापे इतने नोट; रचा इतिहास
नेशनल डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘Animal’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दुनियाभर में ‘Animal’ का क्रेज देखा जा रहा है। तीसरे दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाती नजर आई। फिल्म ‘Animal’ रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ‘Animal’ धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। ‘Animal’ ने तीन दिन में ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस करीब 40.50 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाकर अच्छे-अच्छों को हिल्ला कर रख दिया है।
”Animal’ ‘ ने लोगों को बनाया दीवाना
1 दिसंबर को ”Animal’ ‘ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और लोगों को अपना दीवाना बना लिया। रिपोर्टस के मुताबिक, फिल्म ‘Animal’ ने तीन दिनों में 340 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि ‘Master’ और ‘RRR’ के बाद ‘Animal’ तीसरी इंडियन फिल्म बन गई है जिसने ओपनिंग वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर #1 स्पॉट हासिल किया है। फिल्म ‘Animal’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस चार्ट पर टॉप स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।
https://twitter.com/CharanSmoki/status/1731294482983944262
3 दिन का कलेक्शन
बात की जाए ‘Animal’ के पहले दिन के कलेक्शन की तो शुक्रवार को ‘Animal’ ने पूरी दुनिया में 114 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 110 करोड़ रु. और तीसरे दिन 116 करोड रु. कमाए हैं। ‘Animal’ ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 340 करोड़ रु. किया है।
