-
Advertisement
राज्य की अपनी संप्रभुता, बिना सूचना कोई भी लोगों को नहीं उठा सकता, सीएम सुक्खू बोले- बीजेपी हिमाचल विरोधी
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल पुलिस व दिल्ली पुलिस के बीच हुए बवाल पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अपनी संप्रभुता है और बाहर से आकर कोई भी पुलिस बल मनमाने ढंग से लोगों को नहीं उठा सकता। बिना वर्दी और स्थानीय थाने को सूचित किए बगैर जिस तरीके से दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में आकर कार्रवाई की, वह ना तो उचित प्रक्रिया के अनुरूप है और ना हो संवैधानिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप है। किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य पुलिस की होती है। ऐसे में दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा बिना समुचित समन्वय और जानकारी के कार्रवाई करना ठीक नहीं है। जब हिमाचल पुलिस अच्छा काम कर रही है, तो उसका भी विरोध किया जा रहा है। विपक्ष के नेता जयराम राम ठाकुर को भी समझना चाहिए कि कोई भी आकर बिना जानकारी कहीं से भी किसी को उठाकर ले जाए तो यह लोगों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है।
रिसॉर्ट से सीसीटीवी रिकॉर्ड भी लिया गया
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की SOP के अनुसार भी यह सूचना देना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिना वर्दी के किसी व्यक्ति का हिमाचल से लोगों को उठाकर ले जाना उचित नहीं है। राज्य सरकार ने दिल्ली पुलिस से ट्रांजिट रिमांड दिखाने की मांग की थी। इसके अतिरिक्त, संबंधित रिसॉर्ट से सीसीटीवी रिकॉर्ड भी लिया गया, लेकिन रिसॉर्ट मालिक को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी सरकार
इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC अस्पताल में तीन टेस्ला एमआरआई (MRI) मशीन का लोकार्पण किया जिससे मरीजों को आने वाले समय में काफी लाभ होगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार अगले 1 वर्ष के भीतर सभी मेडिकल कॉलेज में हाई एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी स्थापित कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी ताकि मरीजों को राज्य से बाहर न भटकना पड़े।
IGMC में नई एमआरई मशीन स्थापित
सीएम सुक्खू ने कहा कि IGMC में नई एमआरई मशीन को स्थापित किए जाने से प्रदेशभर से यहां उपचार करवाने आने वाले मरीजों को सुविधा होगी।अस्पताल में अभी तक 19 साल पुरानी 1.5 टेस्ला मशीन से ही एमआरआई स्कैन किए जा रहे हैं। इस कारण मरीजों को काफी लंबी डेट मिल रही हैं। इस मशीन के लग जाने से मरीजों का एमआरआई स्कैन करवाने के लिए इंतजार कम हो जाएगा साथ ही मशीन की उच्च-रेजोल्यूशन वाली इमेजिंग तकनीक से स्कैन अधिक स्टीक होंगे। भाजपा को। हिमाचल विरोधी बताते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि 54 हजार करोड़ RDG और 16 हजार GST कंपनसेशन मिलने कर बावजूद भी पूर्व की जयराम सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं के सुदृढ़ीकरण के लिए काम नहीं किया केवल अपने बड़े मित्रों को लाभ देने के लिए योजनाएं बनाई गई। वर्तमान सरकार अगले एक वर्ष में स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक तकनीक स्थापित कर उच्च गुणवत्ता का इलाज सुनिश्चित करेगी।
संजू चौधरी
