-
Advertisement
Bhai Dooj | HRTC | Women |
Last Updated on November 15, 2023 by sintu kumar
आज भाई दूज का त्योहार है। ऐसे में आज महिलाओं के लिए सरकार की ओर से एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। एचआरटीसी ने सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो की बसों का रूट प्लान बनाया है। साथ ही आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसों को चलाया जा रहा है ताकि गांव में भी महिलाएं मुफ्त सफर का लुत्फ उठा सके। इसी के साथ चालक और परिचालक को भी हरेक स्टॉप पर बस को रोकने के आदेश दिए गए हैं। आज बुधवार सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिमाचल के भीतर चलने वाली बसों में यह सुविधा निगम की ओर से महिलाओं को दी जाएगी।