-
Advertisement
कुल्लू में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर , दो युवकों को मौके पर निकले प्राण, 3 घायल
Kullu Accident: कुल्लू जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस थाना पतलीकुहल अंतर्गत जाणा में देर रात एर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। । पुलिस थाना पतलीकुहल ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
जानकारी के अनुसार जाणा में देर रात बोलेरो कैंपर ( एचपी-34ई-1427) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का पहचान अविनाश (20) पुत्र भगवान दास निवासी गांव सोर, डाकघर कराडसू, तहसील बंजार व सोनम कुमार ( 23) पुत्र भूमि प्रकाश निवासी गांव सोर, डाकघर कराडसू, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। लोगों का कहना है हादसा देर रात हुआ, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में भी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस थाना पतलीकुहल ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या वाहन के अनियंत्रित होने की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
