-
Advertisement
ब्रेनडैड घोषित युवक के अंगदान की चल रही थी तैयारी, तभी हुआ कुछ ऐसा
ये किसी चमत्कार से कम नहीं, जब किसी को मृत घोषित कर दिया हो और वह फिर से जी उठे। ऐसी स्थिति में उसके परिवार वालों की खुशी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ब्रिटेन में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहहां पर एस ब्रेनडेड घोषित युवक ( Youth declared brain dead) की जब अंगदान की तैयारी चल रही थी तो वह जी उठा। घरवालों के साथ डॉक्टर्स( Doctors)के लिए भी इसे देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
यह भी पढ़ें: बच्चे के पहले कदम पर इमोशनल हुआ पिता, वीडियो में देखिए रिएक्शन
ब्रिटेन के लीक शहर ( Leak city of britain) में एक युवक लुइस रॉबर्ट्स 13 मार्च को हादसे का शिकार हो गया था। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए इमरजेंसी सर्जरी की। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। चार दिन बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर जवाब दे चुके थे उधर लुईस के परिजनों के लिए यह किसी भी सदमे से कम नहीं था। दुखी मन से उन्होंने लुईस के अंगदान ( organ donation) का फैसला लिया। ताकि उसके अंग दान कर दूसरे लोगों की जान बचाई जा सके। शरीर से अंग निकालने के लिए आपरेशन किया जाना था, जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी था। सर्जरी से ठीक पहले जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
यह भी पढ़ें: पीछे फटा ज्वालामुखी, सामने वॉलीबॉल खेलते रहे युवक, देखिए जबरदस्त वीडियो
अंगदान से पहले लुईस की सांसें चलने लगी। उसके शरीर में हरकत हुई और उसका सिर भी हिलने लगा। डॉक्टरों ने उसकी हरकतों के देखते हुए उसका ईलाज शुरू किया। उसके बारे में सुनकर घरवाले खुश हुए। उन्हें लुईस के ईलाज पर होने वाले खर्च की चिंता सता रही थी। इसके लिए उन्होंने GoFundMe नाम से एक पेज बनाया । इसके बाद जब लोगों को लुईस के बारे में पता चला तो उन्होंने आगे आकर मदद भी की और शुभकामनाएं भी दी।