-
Advertisement
BSEH Result: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट; लड़कियों ने मारी बाजी
Last Updated on July 21, 2020 by Deepak
चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिए गए। कुल 80.34 फीसदी छात्र पास हुए हैं। नतीजे bseh.org.in पर जारी किए गए हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 3 मार्च से शुरू हुई थी। परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर परचम लहराया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.30 रहा है। लड़के का पास प्रतिशत 75.06 रहा है। बता दें कि बोर्ड पहले 1 बजे रिजल्ट घोषित करने वाला था, लेकिन बाद में रिजल्ट घोषणा का समय बढ़ा दिया गया। बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया गया। इसी के साथ हरियाणा में 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार भी समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Punjab Board ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 94.82% पास प्रतिशत के साथ लड़कियां एक बार फिर आगे
12वीं की परीक्षा में कुल दो लाख 12 हजार 693 शामिल हुए थे। इनमें से कुल एक लाख 70 हजार 881 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 32361 स्टूडेंट्स की कंपाटमेंट आई जबकि 9451 छात्र फेल हो गए हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते कुछ पेपर रद्द कर दिए गए थे। छात्रों का रिजल्ट उन पेपर्स के मार्क्स के आधार पर घोषित किया जाएगा जो हो चुके हैं। बोर्ड द्वारा रद्द की गई परीक्षा में औसत मार्क्स दिए जाएंगे। पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो वर्ष 2019 में हरियाणा 12वीं का रिजल्ट 74.48% रहा था। इनमें लड़कियों का रिजल्ट 82.58% रहा था जबकि 68.01% लड़के पास हुए थे।
इस तरह चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या examresults.net पर जाएं।
इसके बाद HBSE 12th Result 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।
भविष्य के लिए अपने रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंटआउट निकाल लें।