-
Advertisement
Kangra के मेजर दीक्षांत थापा ने लेह में ली अंतिम सांस, हादसे में निधन
इंदौरा। जिला कांगड़ा (Kangra) के इंदौरा से संबंध रखने वाले एक सैन्य अधिकारी ने लद्दाख के लेह (Leh) में हादसे में जान गवां दी है। सिविल ट्रक ने सेना के वाहन को टक्कर मार दी। इसमें मेजर दीक्षांत थापा की जान चली गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है। बता दें कि शहीद दीक्षांत थापा (Deekshant Thapa ) सेना के मैकेनिकल विंग 6 मैकेनिकल के 140 रेजिमेड में में तैनात थे और 4 साल पहले ही कमीशन पास कर कैप्टन बने थे।
यह भी पढ़ें: #Srinagar : सीआरपीएफ के गश्ती दल पर Attack, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

वह इंदौरा के गांव कंदरोड़ी के रहने वाले थे। उनकी माता गृहिणी है, जबकि पिता सेना के मैकेनाइज़ इनफेंट्री से सेवानिवृत्त होकर अब सेना के ही सुरक्षा सेवा कोर (डीएससी) में सेवारत हैं तथा छोटा भाई अध्ययनरत है। जानकारी के अनुसार शहीद मेजर दीक्षांत थापा का पार्थिव शरीर मंगलवार को पहुंचेगा और कंदरोड़ी में सैन्य सम्मान से उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel..

