-
Advertisement
घुमारवीं में खाई में गिरी कारः बेटे की मौत -पिता गंभीर, दंगल देख कर लौट रहे थे दोनों
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं (Police Station Ghumarwin)के अंतर्गत गांव हरलोग के पास देर रात एक कार खाई में गिर (car fell into a ditch) गई। इस हादसे में पुत्र की मौत (Death) हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। घायल की गम्भीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़( PGI Chandigarh) रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सुरजीत अपने बेटे 14 वर्षीय बेटे शिवांश के साथ सोमवार को मेहरन में लगने वाले दंगल को देखने के लिए गए थे। दंगल देखने के बाद दोनों पिता- पुत्र घर वापस लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
यह भी पढ़े:हिमाचलः डंडे के वार से पति ने कर दी पत्नी की हत्या, दो माह बाद मिला शव
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हरलोग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले बिलासपुर और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हादसे की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

