-
Advertisement
कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन स्नैचिंग, शोर मचाने से पहले बाइक सवार फरार
Kangra News: कांगड़ा में आज सुबह चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बाइक सवारने एक महिला को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके सेफरार हो गया। महिला बज्रेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का मुंह बंद कर दिया
पुलिस के अनुसार आज सुबह महिला शांता गुलियानी बज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेकने जा रही थीं। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए। उन्होंने महिला का मुंह बंद कर दिया और उनके गले से लगभग तीन तोले सोने की चेन छीन ली। महिला के संभलने और शोर मचाने से पहले ही बाइक सवार शातिर पलक झपकते ही नजरों से ओझल हो गए सोने की चेन की बाजार कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। इस वारदात से स्थानीय लोगों और राहगीरों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बाइक का नंबर और आरोपियों का हुलिया साफ हो सके।पुलिस थाना कांगड़ा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह चेन स्नैचिंग का मामला है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी पंजाब के हो सकते हैं। पुलिस टीम टोल प्लाजा और कांगड़ा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

