-
Advertisement
परिवार के सदस्य ने जब खोला अचार का डिब्बा तो निकला मरा हुआ चूहा
सोलन। हम सभी पैकेट या डिब्बे में बंद सामान बाजार से खरीदते हैं। पैकेट या डिब्बे के अंदर सामान कैसा है, इस बात का पता तो उसको खोल कर लग सकता है। अगर बाजार से लाई गई खाने की चीज में मरा हुआ जीव दिख जाए तो क्या करेंगे, ऐसा ही कुछ हुआ बीबीएन के एक व्यक्ति के साथ। सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन(BBN) में एक व्यक्ति ने आचार का डिब्बा बाजार के खरीदा। परिवार के लोगों ने उसे दो -दिन तक इस्तेमाल किया। लेकिन गत दिवस जब खाना खाते समय परिवार के लोग डिब्बा खोल, उसमें से अचार निकालने लगे तो मरे हुए चूहे की पूंछ दिखाई दी।
यह भी पढ़ें: चंबा के लाहड़ू चेकपोस्ट पर पुलिस ने कार सवारों से पकड़ा कुछ ऐसा कि देखकर उड़ गए होश
परिवार के सदस्य ने जब चम्मच से हिला कर देखा तो डिब्बे में पूंछ ही नहीं बल्कि पूरा चूहा था। यह देखकर पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया। इसके बाद सभी लोग उल्टियां करने लगे। अगले दिन व्यक्ति दुकान दार के पास गया जहां से उसे डिब्बा खरीदा था। दुकानदार ने उस डीलर से बात की, जिससे वह सामान लेता था। लेकिन कुछ समय बाद डीलर ने दुकानदार का फोन उठाना ही बंद कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार ने उस कंपनी का लाइसेंस रद्द करवाने की मांग उठाई है , जिस कंपनी का वह अचार था। इसके बाद पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत दर्ज करवा दी गई है और अब वे कंज्यूमर कोर्ट जाने की भी बात कह रहा है। पीड़ित का कहना है कि कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

