-
Advertisement
ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय, रास्ते में ट्रक से साथ हो गई टक्कर- गई जा#न
Accident: जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत नगर परिषद के सलाह वार्ड में स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास देर रात को हुआ । यहां पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल (एचपी 32 बी 3709) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक तरुण कुमार (पुत्र ईश्वर दास), निवासी गांव सठकन, तहसील चच्योट, जिला मंडी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को ट्रक के अगले टायर के नीचे से निकाला और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बताया जा रहा है कि तरुण कुमार सुंदरनगर में ब्लिंकिट के साथ डिलीवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत था और रोज की तरह अपने काम में जुटा हुआ था। लेकिन किसे पता था कि यह रात उसके जीवन की आखिरी रात बन जाएगी। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

