-
Advertisement
साल की पहली गुप्त नवरात्र आज से शुरू, बन रहे हैं कई शुभ योग
Last Updated on February 10, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Gupt Navratri 2024: धर्म डेस्क। साल की पहली गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) आज से शुरू हो रही है। 9 दिन चलने वाले ये नवरात्र 18 फरवरी को संपन्न होंगे। माघ गुप्त नवरात्र के ये दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के 9 स्वरूपों को समर्पित होते हैं। गुप्त नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार गुप्त नवरात्र पर अनेक शुभ योग (Shubh Yog) जैसे रवियोग, सर्वार्थ, सिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे मां दुर्गा की पूजा (Puja) उपासना करने वालों को मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि साल में चार बार नवरात्र आती है, इन चारों नवरात्र में देवी मां के भक्त उनकी सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं।
इस बार के नवरात्र बेहद खास
इस बार के माघ के गुप्त नवरात्र बेहद खास (Very Special) माने जा रहे हैं, क्योंकि इन नौ दिनों में कई अच्छे योग आ रहे हैं। इस समय दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं घर में माता दुर्गा का हवन जरूर करना चाहिए। जिससे साल भर घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। माता के आशीर्वाद के कारण घर परिवार में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होता है।
यह भी पढ़े:Shattila Ekadashi: कब है षटतिला एकादशी व्रत? सही तिथि सहित जानें डिटेल
घटस्थापना का शुभ-मुहूर्त (Shubh Muhurat)
घटस्थापना का समय और गुप्त नवरात्र में प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 10 फरवरी को सुबह 04:28 बजे से समापन 11 फरवरी दोपहर 12:47 बजे तक रहेगा। मीना लग्न का आरंभ 10 फरवरी सुबह 08:09 बजे से मीना लग्न का समापन 10 फरवरी सुबह 09:43 बजे तक है। वहीं, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी को सुबह 08:09 बजे से 09:43 बजे तक है। घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त 10 फरवरी सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक है।