-
Advertisement
परिणीति और राघव की सगाई: नो फोन पॉलिसी, रस्में हुईं, पत्नी संग पहुंचे CM केजरीवाल
Last Updated on May 13, 2023 by sintu kumar
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई सिख रीति-रिवाज के मुताबिक हुई। सगाई के फंक्शन में कुल 150 मेहमानों को इनवाइट किया गया था। सगाई का फंक्शन दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस (Kapurthala House) में हुआ।
बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई का फंक्शन अरदास और पाठ से शुरू हुआ और फिर इसके बाद सगाई हुईं। इस फंक्शन में कई बड़ी हस्तियां पहुंची ।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ, पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और आदित्य ठाकरे फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे। वहीं, फंक्शन में सबसे पहले बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा, एमपी डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा और विक्रमजीत साहनी पहुंचे।
रखी नो फोन पॉलीसी
फंक्शन की कोई भी फोटो लीक ना हो इसके लिए कपल ने नो फोन पॉलिसी (No Phone Policy) रखी है। इसके चलते इंगेजमेंट टीम से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए गए हैं।
6 करोड़ की रिंग
बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा के लिए राघव चड्ढा ने काफी कीमती अंगूठी खरीदी है। अंगूठी की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
रखा गया लाइव म्यूजिक
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में बस कुछ समय ही बचा है। मेहमान वेन्यू पर पहुंच चुके हैं और उनके एंटरटेनमेंट के लिए लाइव म्यूजिक रखा गया है।
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
जानकारी के अनुसार, परिणीति और राघव की लव स्टोरी पंजाब में मुलाकात के बाद से शुरू हुई थी, जहां परिणीति फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और राघव वहां उनसे मिलने गए थे।
कई बार दिखे साथ
गौरतलब है कि मुंबई में इसी साल मार्च में दोनों एक साथ डिनर के लिए स्पॉट हुए थे और तभी से ही दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर हर तरफ छा गए। इसके बाद दोनों कई बार स्पॉट हुए।