-
Advertisement
आईजीएमसी में Fight: डॉक्टर व मरीज में चले लात-घूंसे, परिजनों ने काटा बवाल
Shimla IGMC Doctor Patient Fight: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में डॉक्टर व मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि श्वास रोग विभाग में मरीज के साथ वहां तैनात डॉक्टर ने मारपीट की है, मरीज ने भी डॉक्टर को लातें मारी है। मारपीट के बाद मरीज के नाक से खून निकला है। वहीं, घटना के बाद मरीज के परिजन भड़क गए हैं और डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। चौपाल के कुपवी का रहने वाले इस मरीज का नाम अर्जुन पंवार बताया जा रहा है जो कि अस्पताल में एंडोस्कोपी करवाने के लिए आए थे। इसके बाद वे अन्य वार्ड में सांस की दिक़्क़त के चलते बेड पर जाकर लेट गए।
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में मरीज व डॉक्टर के बीच मारपीट……वीडियो हुआ वायरल …..मरीज चौपाल के कुपवी का बताया जा रहा है… इसके बाद अस्पताल में मरीज के परिजनों ने बवाल कर दिया…#IGMC #Shimla #Fight #Himachal #Chopal #viralvideo pic.twitter.com/CsO3bGK1XX
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 22, 2025
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर पहुंचे डॉक्टर ने मरीज से तू-तड़ाक कर बात शुरू की। जब मरीज ने तमीज से बात करने को कहा तो डॉक्टर मारपीट पर उतर गया।मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकती है कि डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मार रहा है और मरीज भी डॉक्चर पर लातें जमा रहा है।
परिजनों ने अस्पताल में नारेबाजी की
पूरे प्रकरण के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने अस्पताल में नारेबाजी की , वे डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस को भी मामले में शिकायत दी जा रही है। उधर आईजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गौर हो कि यह पहली बार नहीं है, जब डॉक्टरों पर इस तरह दुर्व्यवहार के आरोप लगे हों। इससे पहले भी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।
हाथापाई के मामले में अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज़ और डॉक्टरों के बीच हुई हाथापाई के मामले में अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के MS डॉ. राहुल राव ने बताया कि इस पूरे मामले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रिपोर्ट तलब की है। शाम पांच बजे तक इस पूरे मामले में रिपोर्ट आ जाएगी। उन्होंने इस पूरे मामले में सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
