-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/02/msnfni.jpg)
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि स्वर्णिम महोत्सव: 12 को पहली जलेब, परंपरागत वेशभूषा में हो सकेंगे शामिल
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि स्वर्णिम महोत्सव मंडी-2021 (International Shivratri Swarnim Festival Mandi -2021) की पहली जलेब 12 मार्च को निकली जाएगी। जबकि दूसरी जलेब 15 और तीसरी व अंतिम जलेब 18 मार्च को निकाली जाएगी। डीसी मंडी (DC Mandi) ने लोगों से पहली जलेब में अपनी परंपरागत वेशभूषा में आने का आह्वान किया। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि स्वर्णिम महोत्सव मंडी-2021 को जनसहयोग से भव्य व अधिक भावपूर्ण बनाया जाएगा। महोत्सव की थीम हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के 50 साल की स्वर्णिम यात्रा पर केंद्रित है, इसलिए सभी आयोजनों में इस थीम को जीवंत बनाने के प्रयास किए जाएंगे। आज आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्रि, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, एडीएम श्रवण मांटा सहित मौजूद अन्य अधिकारियों ने महोत्सव के आयोजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
यह भी पढ़ें: स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव Mandi के लिए ऑडिशन 25 फरवरी से
डीसी मडी ने लोगों से महोत्सव की पहली जलेब (first Jaleb) में अपनी परंपरागत वेशभूषा (Traditional costumes) में आने का आह्वान किया। उन्होंने आग्रह किया कि लोग अपने.अपने क्षेत्र की पुरातन संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में जलेब में शामिल होंए ताकि महोत्सव हिमाचली संस्कृति (Himachali Culture) के विविध रंगों से सराबोर हो। उन्होंने कहा कि महोत्सव में पुरातन पहाड़ी जीवन शैली व हिमाचली कलाए संस्कृति व इतिहास की स्वर्णिम आभा दिखाने व उसे जीवंत बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चुनौती अभी भी बरकरार है। यह पूरे समाज की सांझी जिम्मेदारी है कि महोत्सव पर इसकी छाया ना पड़े। इसलिए बचाव के लिए सभी जरूरी सावधनियां बरतना व सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। महोत्सव में हर समय मास्क पहने रखना बचाव का एक कारगर उपाय होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group