-
Advertisement
Himachal में बड़ा हादसा: पांच की गई जान, तीन घायल- पढ़ें पूरी खबर
चंबा। हिमाचल के जिला चंबा में बड़ा हादसा पेश आया है। जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे (Bharmour-Pathankot Highway) पर ददमा मोड और शुंकु टपरी के बीच हनुमान मंदिर के पास बोलेरो कैंपर जीप अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को भरमौर नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा (Medical College Chamba) के लिए रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः Shimla में धंसा रेन शेल्टर, एक की गई जान- एक घायल, एक समय रहते भागा

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी चालक थे और लाहुल स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर वापस भरमौर लौट रहे थे। एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस और पुलिस (Police) टीम को भेज दिया गया। कहा कि एक की मौके पर मौत हुई और तीन ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ा। चंबा रेफर किए एक घायल राहुल कुमार पुत्र देश राज निवासी चंगुई ग्राम पंचायत खनी ने बाद में दम तोड़ा। एसडीएम मनीष सोनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत दी है।

