-
Advertisement
हिमाचल: गुज्जर समुदाय ने डॉ. सुनील गुप्ता की किताब पर जताई आपत्ति, लाइब्रेरी से हटाने की मांग
ऊना। हिमाचल हिस्ट्री, कल्चर एन्ड इकनॉमी की किताब में गुज्जर समुदाय (Gujjar community) की महिलाओं को लेकर अभद्र शब्द लिखने को लेकर गुज्जर समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसी मामले को लेकर गुज्जर समुदाय के लोगों ने डीसी कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। वहीँ, डीसी ऊना के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने सभी किताबें (Books) वापस मंगवाने की मांग उठाई है। साथ ही गुज्जर समुदाय ने सरकार को चेतावनी दी है। समुदाय का कहना है कि अगर शीघ्र ही उनकी मांग पूरी न हुई, तो गुज्जर समुदाय उग्र आंदोलन (Protest) करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
महिलाओं पर लिखे शब्दों पर आपत्ति
दरअसल, प्रोफेसर सीएल गुप्ता (Prof. Sunil Gupta) द्वारा लिखित हिमाचल हिस्ट्री, क्लचर एंड इकनॉमी किताब में गुज्जर समुदाय की महिलाओं पर लिखे गए शब्दों को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं। गुज्जर समुदाय के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को लोगों ने डीसी कार्यालय (DC Office) के बाहर रोष जताया। वहीं, जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रदेश की सभी लाईब्रेरी से उक्त किताब को हटाने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट की वकील ने DGP संजय कुंडू पर लगाए संगीन आरोप
किताब के जरिए समुदाय को बदनाम करने की साजिश
गुज्जर समुदाय के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि जिन किताबों से ज्ञान व कल्चर का पता चलता है, आज उसी किताबों में गुज्जर समुदाय को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सीएल गुप्ता द्वारा लिखित हिमाचल हिस्ट्री, क्लचर एंड इकनॉमी किताब में गुज्जर समुदाय की महिलाओं पर अभद्र शब्द लिखे गए। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी लेखक को कोई भी शब्द लिखने से पहले जरूर सोचना चाहिए। सुनील चौधरी ने कहा कि डीसी ऊना के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेज प्रदेश के समस्त लाइब्रेरी से पुस्तक हटाने की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

