-
Advertisement
Himachal | Sukhu Govt | Hulchul
शिमला के खेरा गांव में शराब ठेका खोलने के विरोध में चेवड़ी पंचायत के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दे डाला। पंचायत प्रधान, उप प्रधान व 5 वार्ड मेंबर के अलावा 6 महिला मंडलों और नशा निवारण कमेटी ने भी इस्तीफा दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने 12 दिन की हड़ताल के बाद कांग्रेस सरकार के रवैये को देखते हुए यह फैसला लिया। पंचायत प्रधान छविंद्र सिंह पाल, उप प्रधान देसराज, वार्ड मेंबर नरेश शर्मा, ओम प्रकाश, ज्योतिका, अचला वर्मा और कविता शर्मा ने आज जिला पंचायत अधिकारी को रिजाइन सौंपा। महिला मंडल ने एसडीएम को अपने इस्तीफे सौंपे।
