-
Advertisement
शिमला के रिज पर फूड फेस्टिवल, हिमाचली व्यंजनों से महका शहर
शिमला। राजधानी शिमला के रिज पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से फूड फेस्टिवल (Food Festival) का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया। यहां पर प्रदेश के 12 जिलों से अलग-अलग सेल्फ हेल्प ग्रुप (Self Help Group) में शामिल महिलाओं ने खाने-पीने के स्टॉल के अलावा हेंडलूम उत्पाद भी बेचने के लिए रखे हैं। यह फेस्टिवल 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में क्रिसमस से पहले पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर 3400 वाहनों ने मारी शिमला में एंट्री
फूड फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर रिज में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाटी (Naati) भी डाली गई। इस दौरान पर्यटक भी खूब थिरके। पर्यटकों (Tourists) सहित स्थानीय लोगों ने नाटी का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान रिज (Ridge) पर भीड़ उमड़ी रही। वहीं मुख्य सचिव आरडी धीमान (RD Dhiman) ने कहा कि इस तरह के उत्सव से पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहन मिलता है। यही नहीं, सेल्फ हेल्प ग्रुप को भी इसका फायदा होता है।

रिज पर आयोजित फूड फेस्टिवल में मंडी की कचौरी, अपर शिमला का सिड्डू, कांगड़ा का मदरा, शिमला-सोलन का अमला कद्दू, माल पूड़ा, खीर, मीठा कद्दू, मीठा बदाना, मक्की की रोटी, मक्की का परांठा सहित कई अन्य पकवान लोगों को मिलेंगे। खास बात ये है कि ये सभी पारंपरिक व्यंजन सेल्फ हेल्फ ग्रुप की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

