-
Advertisement
कुल्लू के काईस में जला मकान, पति पत्नी सहित झुलसी दो साल की मासूम
कुल्लू: कुल्लू के काईस में एक डेढ मंजिला मकान जलने की घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी समेत 2 साल की बच्ची झुलस गई है। तीनां को एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल (Regional Hospital) में भर्ती करवा दिया है। जानकारी के अनुसार परिवार के तीनों सदस्य रसोई में मौजूद थे और जब खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा ऑन किया तो अचानक गैस रिसाव होने के चलते आग लग गई।
पूरे घर में भड़की आग
जिसमें पति पत्नी और 2 साल की मासूम झुलस गए। पति लुब्ध राम 27 वर्ष और पत्नी 24 वर्षीय शारदा अपनी बच्ची को लेकर जैसे तैसे बाहर निकले और देखते ही देखते मकान में आग भड़क(Fire) गई। जबकि दूसरे कमरे में लुब्ध राम के माता-पिता और दो बहनें मौजूद थी वह भी समय पर बाहर निकलने में कामयाब हो गए।
यह भी पढ़े:नाहन: ट्रक की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत
नुकसान को नहीं रोका जा सका
उधर, आग की घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग (Fire Department)को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन नुकसान को नहीं रोका जा सका । घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

