-
Advertisement
Operation Sindoor : मिट्टी में मिला दी आतंकियों की जमीन, एयर स्ट्राइक में तबाह हुए लश्कर और जैश के हेडक्वार्टर
Operation Sindoor : पहलगाम हमले के ठीक 15 बाद भारत ने अपना बदला ले लिया है। बीती रात करीब 1 बजकर 44 मिनट पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना,एयरफोर्स और नेवी तीनों सेनाओं मिलकर अंजाम दिया। भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। अब तक की अपडेट के मुताबिक भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है।
पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक (Air Strikes) की। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कई एयरपोर्ट्स बंद किए गए हैं और धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद हैं।
-पंकज शर्मा
