-
Advertisement
तीनों को सस्पेंड कर दूंगा, काम नहीं करना तो वीआरएस लेकर चुनाव लड़ो
मंडी। जयराम सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ( Jal Shakti Minister Mahendra Singh Thakur) एक बार फिर सुर्खियों में हैं- वजह है खुले मंच से अधिकारियों को लताड़ लगाना। वैसे तो पहले भी वो अधिकरियों को वो इस तरह से लताड़ लगाते रहे है पर इस बार मंत्री जी के निशाने पर लोक निर्माण विभाग करसोग ( Public Works Department Karsog)के अधिकारी रहे। महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे और उन्हें यहां होने जा रहे उपचुनावों से पहले संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। करसोग पहुंचने पर मंत्री जी का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके क्षेत्र की समस्याओं को सुनने का भी था। यहां सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। लोक निर्माण विभाग को लेकर पहले से ही उनके पास काफी शिकायतें पहुंची हुई थी।
यह भी पढ़ें: Shimla: संजय दत्त ने कांग्रेस पदाधिकारियों से ली फीडबैक, क्या बोले जाने
जैसे ही लोक निर्माण विभाग से संबंधित विषय उठे तो मंत्री जी आग बबूला हो गए और उन्होंने भरी सभा में विभाग के तीन अधिकारियों ( three officers)की क्लास लगा दी। मंत्री जी ने तो सीधे उन्हें सस्पेंड करने की धमकी भी दे डाली और कहा कि अगर अधिकारी के रूप में काम नहीं करना तो वीआरएस लेकर चुनाव लड़ो और राजनीति करो। वहीं क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा की जा रही मनमानियों को लेकर भी मंत्री जी ने बड़ी तल्खी दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो काम नहीं कर रहा है उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए और जुर्माना लगाया जाए। हालांकि महेंद्र सिंह ऐसी बातों से सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तो जमकर तालियां बजाई लेकिन अधिकारियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। बता दें कि यह कोई नई घटना नहीं है, इससे पहले भी महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अधिकारियों को धमकाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।