-
Advertisement
टैक्सी वाले बोले, पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स माफ हो
धर्मशाला। ज्वाइंट टैक्सी यूनियन वेलफेयर कमेटी शिमला के सदस्यों ने आज संसदीय एवं कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज (Suresh Bhardwaj) से मुलाकात कर आग्रह किया है कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स (Himachal Pradesh Passenger and Goods Tax) माफ किया जाए।

इस दौरान का इंश्योरेंस प्रीमियम भी एक साल के लिए एक्सटेंड किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी विभागों में टैक्सी बाबत ठेका प्रथा बंद होनी चाहिए क्योंकि इससे ऑपरेटर को कोरोना काल में कमीशन देनी पड़ रही है।
