-
Advertisement
फुटबॉल संघ में पारदर्शिता का अभाव, बाहरी खिलाड़ियों को दे रहे तरजीह
Last Updated on December 30, 2022 by sintu kumar
ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऊना में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन पर गंभीर आरोप जड़े है। फुटबॉल वेल्फेयर एसोसिएशन के संयोजक तपिश थापा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ में किसी प्रकार की पारदर्शिता नहीं है और सरकार बदलते ही सिर्फ अध्यक्ष बदल दिया जाता है जबकि पिछले लंबे से महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:बिलासपुर में भड़के ऑपरेटरों ने ट्रकों में तोड़फोड़, सीमेंट की बोरियां भी फाड़ी
थापा ने कहा कि पिछले लंबे अरसे से प्रदेश में काम कर रहे फुटबॉल संघ में ना ही कोई नियम है और ना ही संघ का कोई संविधान है। संघ द्वारा चुनावों को लेकर कोई जानकारी सांझा नहीं की जाती है। पिछले 12 साल से संघ द्वारा न ही अपने बैंक खातों की कोई जानकारी दी गई है और ना ही संघ द्वारा कोई लेखा जोखा कहीं भी प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यही नहीं संघ द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों की भी अनदेखी करते हुए बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को तरजीह दी जा रही है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उचित मंच नहीं मिल रहा है। तपिश थापा ने कहा कि वेल्फेयर एसोसिएशन जल्द ही इस मुद्दे को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश की सरकार के समक्ष उठाएगी।