-
Advertisement

Landslide: कुल्लू के मलाणा में 4 रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त, एक करोड़ का नुकसान
कुल्लू। जिले के प्राचीन विश्व प्रसिद्ध लोकतांत्रिक गांव मलाणा में भारी बरसात के कारण चार मकान क्षतिग्रस्त (houses damaged ) हो गए हैं। इसमें करीब एक करोड़ के नुकसान (loss) का आंकलन किया गया है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक एक कर सभी मकान धाराशाही हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। लगातार हुई बारिश के चलते यहां भूस्खलन (Landslide) शुरू हुआ। ये मकान भी इसकी चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें: Himachal के कुल्लू जिला में बादल फटा, छाकी नाला में आई बाढ़
भूस्खलन से तीन मकान पूरी तरह से धराशाही हो गए हैं, जबकि एक मकान को क्षति पहुंची हैं। मलाणा पंचायत के प्रधान भागे राम राणा ने बताया की घटना की सूचना प्रशासन को भी दी गई। भूस्खलन से इन मकानों के अलावा आसपास के कई मकानों को भी अब खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है, जिसने राहत कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित परिवारों के लिए राशन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। राजस्व विभाग के आकलन के अनुसार चार मकानों के क्षतिग्रस्त होने से यहां करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इन मकानों में पांच परिवारों के 40 सदस्य बेघर हो गए हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…