-
Advertisement
अब Mobile ऐप के माध्यम से HRTC बसों की लोकेशन होगी ट्रैक, बस अड्डों में लगेंगे CCTV कैमरे
HRTC : हिमाचल प्रदेश के सभी बस अड्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन बस पास पोर्टल, ऑनलाइन इंस्पेक्शन मॉड्यूल, डिजिटल बस मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्लाइंग स्क्वाड पोर्टल और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम व निगम के कर्मचारियों के लिए Himaccess पोर्टल की शुरुआत की गई। अब मोबाइल ऐप के माध्यम से बसों की लोकेशन भी ट्रैक की जा सकेगी। ये सभी निर्णय आज शिमला में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई एचआरटीसी निदेशक मंडल व शहरी परिवहन व बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए।
चंबा-ऊना में पुराने बस अड्डों की जगह आधुनिक पार्किंग व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे
बैठक में तय हुआ कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश के सभी बस अड्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसी तरह चंबा और ऊना में पुराने बस अड्डों की जगह पर आधुनिक पार्किंग व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। वहीं, बिलासपुर के मंडी-भराड़ी, फतेहपुर, बद्दी और चम्बा में नए बस अड्डों की टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने और पीपीपी मोड पर प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
-पंकज शर्मा
