-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/07/cycla.jpg)
हिमाचल में आज से बढ़ गए रसोई गैस Cylinder के दाम, कितना लगा झटका जाने
धर्मशाला। कोविड-19 (Covid-19)के प्रकोप के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम तीन रूपए बढ़ा दिए गए हैं। इस माह घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को 638 रूपए चुकाने होंगे। होम डिलिवरी के 52.50 रूपए अलग से देने पड़ेंगे। यानी इस माह से उपभोक्ताओं को कुल 690.50 रूपए रसोई गैस सिलेंडर के चुकता करने होंगे। यानी संकट के इस दौर में उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। हालांकि,पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 35 रूपए बतौर सब्सिडी के वापस मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: पहली September से Life Certificate और अन्य दस्तावेज जमा करवा सकेंगे पेंशनभोगी
वहीं, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम भी दो रूपए तक बढ़ गए हैं। इस माह व्यवसायिक सिलेंडर (Commercial cylinder) लेने के लिए उपभोक्ताओं को कुल 1284.50 रूपए चुकता करने होंगे। इस माह व्यावसायिक सिलेंडर का दाम 1225.50 रूपए तय हुआ है, डिलिवरी चार्ज 59 रूपए अलग से देने होंगे।