-
Advertisement
चिंतपूर्णी में सनसनी: श्मशानघाट में BJP नेता समेत पांच की तस्वीरें, हर तस्वीर पर ठोंकी गई थीं तीन-तीन कीलें
Himachal News: चिंतपूर्णी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नारी-चिंतपूर्णी पंचायत के श्मशानघाट में एक बेहद रहस्यमयी और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां श्मशानघाट परिसर से पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि ये तस्वीरें सफेद कपड़े में लिपटी हुई थीं और प्रत्येक तस्वीर पर तीन-तीन कीलें ठोंकी गई थीं। मौके पर अंतिम संस्कार में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद हुई है।
तस्वीरों पर ठोंकी गई थीं कीलें और रखी थी सामग्री
घटनास्थल पर मिली तस्वीरों के साथ काले जादू या तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े संकेत मिलने की आशंका जताई जा रही है। सफेद कपड़े में लिपटी इन तस्वीरों के साथ खाने-पीने की कुछ सामग्री भी रखी हुई थी, जिसे बाद में आवारा कुत्ते घसीटकर ले गए।चूंकि दशहरा की शाम को चारों तरफ अंधेरा था और श्मशानघाट के आसपास लंबी घास उगी हुई थी, इसलिए ग्रामीण उस समय वहां रखी गई सभी वस्तुओं और तस्वीरों की सही संख्या का अनुमान नहीं लगा पाए।
बीजेपी नेता और उपप्रधान की भी है तस्वीर
इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष और चिंता का माहौल है। पीड़ित व्यक्तियों में नारी गांव के वार्ड नंबर-3 के कारोबारी एवं युवा बीजेपी नेता सुनील डडवाल भी शामिल हैं।युवा बीजेपी नेता सुनील डडवाल रे अनुसार मिली तस्वीरों में उनकी तस्वीर भी शामिल है। आरोपी ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया से निकालकर उसका प्रिंट निकलवाया है। उन्होंने इस गंभीर कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत प्रधान प्रवीण वाला ने पुष्टि की है कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत मिल चुकी है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन तस्वीरों को श्मशानघाट में किसने और किस गंदे उद्देश्य या रंजिश के तहत रखा था। स्थानीय पुलिस इस मामले की अपने स्तर पर जांच करने की तैयारी कर रही है ताकि इस अंधविश्वास या साजिश के पीछे के चेहरों बेनकाब किया जा सके।
राहुल
