-
Advertisement
बंदरों की फौज ने घेर ली पर्यटकों की जीप और मचाने लगे धमाल
जंगल सफारी में जाने और जानवरों के देखने का बहुत सारे लोगों को शौक होता है। आप कभी जंगल सफारी पर निकलते हैं तो कोई जानवर मिलते हैं आप को इनकी गतिविधियों को देखना अच्छा लगता है। लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि जानवरों की फौज आपकी गाड़ी को घेर लिया हो। अगर ऐसा हुआ है तो आपने क्या किया..। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक टूरिस्ट जीप को सैंकड़ों की तादाद में बंदरों ने घेरते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ बंदर तो जीप के ऊपर भी चढ़ गए और अंदर आने की कोशिश करने लगे। वहां मौजूद एक टूरिस्ट ने वीडियो को शूट कर लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को animal_lovergram पेज से शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ेः ई-रिक्शा चालक ने गर्मी से राहत पाने के लिए लगााया ये गजब का जुगाड़
वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टूरिस्ट जीप को बंदरों की फौज ने घेर लिया है। जीप के आगे दूर तक बंदर ही बंदर नजर आ रहे हैं। कुछ बंदर जीप से थोड़ा दूर हैं तो कुछ इधर उधर घूम रहे हैं। वहीं कई बंदर जीप पर चढ़कर भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। जीप में बैठे लोग इस वीडियो को शूट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में दिख रही बंदरों की फौज का अचानक घेराव किसी को भी डराने के लिए काफी है।
यहां देखें वायरल वीडियो
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
