-
Advertisement
First Hand: हिमाचल में हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, PWD में कार्यरत थी महिला
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कोटखाई (Kotkhai in Himachal Pradesh) में हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत (Mother-son died) हो गई। हादसा सोमवार रात कोकुनाला में कार के नाले में लुढ़कने से हुआ है। हादसे के वक्त कार में मां-बेटा ही सवार थे। हादसे से पहले एक राहगीर भी कार की चपेट में आकर घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि बेकाबू कार नाले में गिरते ही मां-बेटे की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Breaking : नीरज भारती को 14 दिन की Judicial Custody, थोड़ी देर बाद होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

मृतक महिला 45 वर्षीय शीला देवी कोटखाई में पीडब्लूडी (PWD) विभाग में कार्यरत बताई जा रही है। हादसे में उनके 23 वर्षीय बेटे अभिषेक की भी मौत हुई है। ये दोनों कार नंबर एचपी 09-ए-3649 में सवार थे, जिसे अभिषेक ही चला रहा था। पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनों को नाले से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ये ठियोग (Theogh) के रहने वाले थे। वहीं, कार से टकराकर घायल होने वाले राहगीर संजय है जोकि स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

