-
Advertisement
हिमाचल की प्रकृति के नजारे
हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जिसमें बर्फ से ढके पहाड़, हरे भरे जंगल और बहती नदियां और धाराएं शामिल हैं।

यह उन लोगों के लिए बहुत पसंद किए जाने वाले वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक है जो ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं और शांत वादियों में समय बिताना चाहते हैं।

शिमला, मनाली और कुल्लू जैसी जगहें अक्सर पर्यटकों से भरी रहती हैं।

ऐसा ही एक नजारा हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला का चित्रों के माध्यम से हम आपको दिखा रहे हैं।

यह नजारा शाम के समय का है। यह तस्वीरें मेक्लोडगंज और धर्मशाला के पास स्थित इंद्रूनाग की हैं।

