-
Advertisement
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द , सीबीआई करेगी पेपर लीक की जांच, करीब 23 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
NEET-UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा की नई डेट्स जल्द जारी की जाएंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है। भारत सरकार ने फैसला किया है कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। एनटीए, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।
दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा
एनटीएने बताया है कि NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर पहले 10 मई 2026 को एक प्रेस नोट जारी किया गया था। अब एजेंसी ने छात्रों, अभिभावकों और जनता को कुछ नए फैसलों की जानकारी दी है। स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। पिछले एग्जाम सेंटर्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा। रीएग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में शामिल छात्रों की फीस भी वापिस की जाएगी।
3 मई को हुई थी परीक्षा
3 मई को देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा हुई थी। आशंका है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था। 8 मई 2026 को ही इस मामले से जुड़ी कुछ जांचों को केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।अब, जांच एजेंसियों से मिली जानकारी और सरकार की मंजूरी के बाद,एनटीए ने फैसला लिया है कि 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) परीक्षा को रद्द किया जाता है और इसे दोबारा कराया जाएगा। नई परीक्षा की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
पंकज शर्मा

