-
Advertisement
डीआरडीओ में हुआ ज्वाली के निखिल चौधरी का चयन, वैज्ञानिक बन किया प्रदेश का नाम रोशन
Nikhil Choudhary selected as scientist in DRDO: जिला कांगड़ा के ज्वाली उपमंडल के भनेई गांव के निखिल चौधरी का चयन डीआरडीओ में बतौर वैज्ञानिक ( Scientist in DRDO) हुआ है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में सोमवार को निखिल चौधरी (Nikhil Choudhary) को खंड परियोजना अधिकारी एवं स्कूल प्रधानाचार्य ज्वाली प्रभात चंद्र पावा सहित स्कूल स्टाफ ने हार पहनाकर सम्मानित किया गया। निखिल चौधरी ने अपनी ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई जवाली स्कूल से की है। निखिल चौधरी स्कूल मे पंहुचकर अध्ययनरत विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के टिप्स बताए।
उद्देश्य की पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत रहें
वहीं, निखिल चौधरी का कहना है कि उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत कर इस उपलब्धि को हासिल किया है। उन्होंने बीटेक एनआईटी हमीरपुर और एमटेक की पढ़ाई बेंगलुरू से की है। उन्होंने कहा कि हमें अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। वहीं खंड परियोजना अधिकारी एवं स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने कहा कि यह इलाके के लिए गर्व की बात है कि निखिल चौधरी का चयन डीआरडीओ में बतौर वैज्ञानिक हुआ है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से हम हर उस मुकाम को हासिल कर सकते हैं, जिसका सपना हम अपने दिमाग में रखते हैं। उन्होंने स्कूल के अन्य बच्चों को भी कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
रविंद्र चौधरी
