-
Advertisement
बारिश ने इस जिला का कर दिया हाल कुछ ऐसा
सोलन। झमाझम बारिश से सोलन जिला (Solan district) के कई क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। यूं तो पूरे प्रदेश में चार अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी हुआ है। 31 जुलाई तक प्रदेश में चेतावनी जारी की गई है।

सोलन जिले में बुधवार से हो रही बारिश से कंडा धर्मपुर संपर्क मार्ग धंस गया है, जिससे यातायात ठप हो गया है। प्रशासन ने जिले के सभी उपमंडलों से नुकसान से संबंधित रिपोर्ट (Report) मांगी है।

जिले में भूस्खलन (Landslide) व पत्थर गिरने से एक दर्जन के करीब सड़क मार्ग प्रभावित हुए है, इससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित होकर रह गई है।

