-
Advertisement
धर्मशाला की मनूणी खड्ड में 1 और शव मिला, बाढ़ में अब तक सात की मौ#त ,7 अभी लापता
Himachal Cloudburst: धर्मशाला के खनियारा की मनूणी खड्ड में आज एक और श#व बरामद हुआ है, अभी तक 6 शव मिल चुके हैं और 4 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इससे पहले गुरुवार को यहां तीन शव बरामद हुए थे। पहाड़ी में चढ़ गए एक युवक को रेस्क्यू कर लिया गया था। धर्मशाला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस की टीमें और स्थानीय लोग लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। दोपहर 12.30 के बाद भारी बारिश की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया है। उधर कुल्लू के बिहाली गांव से लापता नंद लाल, उनकी बेटी मूर्ति देवी और रैला गांव की यान दासी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि तीनों की तलाश जारी है।
सीएम का हेलिकॉप्टर शिमला से नहीं उड़ पाया
सीएम सुखविंदर सुक्खू ने भी आज कुल्लू के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना था। मगर, खराब मौसम की वजह से उनका हेलिकॉप्टर शिमला से नहीं उड़ पाया। इस वजह से उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून तक प्रदेश में बारिश से राहत के आसार नहीं है। खासकर, 29 जून को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दो की अभी पहचान होनी बाकी
धर्मशाला के खनियारा में जिन लोगों के शव मिले हैं, उनमें से 4 पहचान हो गई है। इनमें चैन सिंह (20) निवासी गांव कुमाड़ी भल्ला डोडा (जम्मू-कश्मीर), आदित्य ठाकुर निवासी गांव राख (चंबा), चंदन निवासी सोहनपुर, और प्रदीप वर्मा निवासी सोहनपुर शामिल है। दो की अभी पहचान होनी बाकी है।
रविंद्र चौधरी
