-
Advertisement
HRTC बस पर हुए हमले के मामले में दो आरोपी अरेस्ट, पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई
HRTC : एचआरटीसी ( HRTC) की चंडीगढ़-हमीरपुर (Chandigarh-Hamirpur)मार्ग पर चलने वाली बस में तोड़-फोड़ करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार( Arrest) किया है। बस पर 18 मार्च यानी मंगलवार को मोहाली जिले के खरड़ में हुई तोड़फोड़ हुई थी। पंजाब पुलिस की टीम ( Punjab Police Team)ने इस मामले में गगनदीप सिहं पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब व हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भट्ठा साहिब (रोपड़) को हिरासत में लिया है।
जाहिर है चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार शाम चंडीगढ़ ( Chandigarh) से रवाना हुई थी। इसी बीच खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है । इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारियों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता की, जिसके परिणाम स्वरुप एचआरटीसी ( HRTC) की हमीरपुर यूनिट की बस पर पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में हुई तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर ( FIR) दर्ज कर की गई। पंजाब पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार ( Arrest) कर लिया गया है। उनके पास से कार भी बरामद कर ली गई है। पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, लोगों व वाहनों की पूर्णतया सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
