-
Advertisement

अनिल खाची की जगह रामसुभाग सिंह बन सकते हैं हिमाचल के मुख्य सचिव
शिमला। हिमाचल में जयराम सरकार अपने मुख्य सचिव अनिल खाची (Chief Secretary Anil Khachi) को बदल सकती है। पता चला है कि उनकी जगह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह (IAS officer Ramsubhag Singh) को नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। जबकि वर्तमान मुख्य सचिव अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार खाची की राज्य चुनाव आयुक्त लगाने की फाइल राजभवन से अप्रूव हो गई है। अनिल कुमार खाची वर्ष 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पहली जनवरी 2020 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। डेढ़ साल से ज्यादा मुख्य सचिव पद पर रहे अनिल खाची अगर (State Election Commissioner) राज्य चुनाव आयुक्त बनते हैं, तो उनके लिए भी बड़ा तोहफा होगा, क्योंकि अनिल खाची डेढ़ साल बाद सेवानिवृत्त होंगे। इस कारण हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर उन्हें लंबा कार्यकाल मिल जाएगा। इस उठापटक के बीच (Additional Chief Secretary) अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सदन में फिर दिखी धवाला की धमक, ब्यूरोक्रेसी पर लगाये गंभीर आरोप
जयराम सरकार ने सत्ता में आते ही आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी को मुख्य सचिव बनाया था। विनीत चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद बीके अग्रवाल (BK Agarwal) मुख्य सचिव बने थे। लेकिन, वे किन्ही कारणों की वजह से चलते दोबारा सेंट्रल डेपुटेशन पर चले गए थे। इसके बाद श्रीकांत बाल्दी (Shrikant Baldi) को मुख्य सचिव बनाया गया व उसके बाद अनिल खाची को मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया। अब कहा जा रहा है कि खाची के राज्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद राम सुभग सिंह नए मुख्य सचिव बन सकते हैं।