-
Advertisement
जवाली में पिस्तौल का नोक पर नाबालिग का किडनैप, काले रंग की स्कॉर्पियो आए थे आरोपी
Minor kidnapped Himachal: हिमाचल में अपहरण के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला कांगड़ा में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग का मामला सामने आया है। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत एक नाबालिग का पिस्तौल की नोक पर किडनैप किया गया है। इस संबंध में नाबालिग के भाई ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।
कांगड़ा के पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत एक नाबालिग का पिस्तौल का नोक पर फिल्मी स्टाइल में किडनैप किया गया है। इस संबंध में नाबालिग के भाई ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। #Minorkidnap #Himachal #Kangra #Jawali #Himachal pic.twitter.com/dKakzNe3Pq
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 13, 2025
ट्रैक्टर से उतारा और गाड़ी में बैठाकर भाग गए
भाई का कहना है वे ट्रैक्टर से अपने घर मिरथल जा रहे थे। इस दौरान एक जेके नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो आई तथा उसकी बहन को जबरदस्ती ट्रैक्टर से उतारा और गाड़ी में बैठाकर तेजी से भाग गए। लड़की को लेजाते वक्त स्कॉर्पियो ने दो गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द किडनैप करने वालों को पकड़ कर हमारी बेटी को हमसे मिलाया जाए। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है तथा किडनैप करने वालों को पकड़ने के लिए टीमों को भेजा गया है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

