-
Advertisement
सराज बीजेपी उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, पार्टी मीटिंग को जा रहे थे
Last Updated on August 19, 2022 by sintu kumar
संजीव कुमार/ गोहर। सराज विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह एक कार हादसा हुआ है। इस हादसे में सराज बीजेपी उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। वे पार्टी मीटिंग के लिए थुनाग जा रहे थे। हादसा आज सुबह करीब 9:45 बजे हुआ है। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें- हनीमून मनाने मनाली जा रहे यूपी के दंपति की सड़क हादसे में गई जान
सिराज भाजपा मंडल में हमारे साथी एवं मंडल के उपाध्यक्ष जय प्रकाश जी की कार दुर्घटना में निधन का समाचार हम सबके लिए बहुत दुःखद है।
भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
ऊँ शांति!
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 19, 2022
जानकारी के अनुसार सरकार बीजेपी उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुत्र कश्मीर सिंह गांव बागा , मेहरीधार घर से अपनी कार ( HP-32B-0746)थुनाग में पार्टी की मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही जय प्रकाश की गाड़ी चिमटी मोड़ के पास पहुंची तो गाड़ी से नियंत्रित खो दिया व 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जय प्रकाश की मौके पर मृत्यु हो गई।जंजैहली पुलिस ने हादसे को लेकर थाने में मामला दर्ज कर लिया है व हादसे की जाँच की जा रही है। जयप्रकाश की मौत से क्षेत्र में शोक छा गया।एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि हादसे का शिकार जय प्रकाश का पोस्टमार्टम जंजैहली सिविल अस्पताल में किया गया है व शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।