-
Advertisement
Shimla / IGMC / DoctorPatientConflict / DhaniramShandil
हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज से कथित मारपीट का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। मरीज के परिजन आज एकत्र होकर चौपाल से बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री धनिराम शांडिल के पास पहुंचे और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। IGMC प्रशासन ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन परिजन इसे नाकाफी बताते हुए डॉक्टर की सेवा से बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मारपीट के समय मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। हाथापाई के दौरान ऑक्सीजन निकल गई, जिससे मरीज की जान को खतरा पैदा हुआ। परिजनों का कहना है कि यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया है।

