-
Advertisement
ऊना के गग्गी ह#त्याकांड मामले में शूटर अरेस्ट, पंजाब पुलिस ने दबोचा, पिस्तौल -कारतूस बरामद
Una Gaggi Murder Case: ऊना के गांव ख्वाजा बसाल में राकेश कुमार गग्गी हत्याकांड मामले में पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने होशियारपुर जिले के बघपुर मंदिर स्थित बस्सी मुड़ा गांव निवासी विपन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।इस मामले में थाना सिटी खरड़ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1961354195698618579
गैंगवार का नतीजा थी हत्या
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि विपन कुमार ऊना जिले के ख्वाजा बसाल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह वारदात दो गैंगों के बीच चल रही गैंगवार का नतीजा थी। यह हत्या विदेश में बैठे गैंगस्टरों लड्डी भज्जल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गैंग) के साथ बब्बी राणा (सोनू खत्री गैंग) की आपसी रंजिश का नतीजा थी। ऊना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गग्गी हत्याकांड का अभियुक्त ही है इसे ट्रांजिट रिमांड पर ऊना लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी ।
सैलून में बाल कटवा रहा था, मार दी गोली
जाहिर है ऊना में अपर अरनियाला के राकेश कुमार उर्फ गगी को बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके ऊपर गोली दाग दी थी ,जिससे उसकी मौत हो गई। राकेश को उस समय गोली मारी गई, जब वह सैलून में बाल कटवा रहा था। यह एक गैंगवार से जुड़ा ही विवाद था।
सुनैना जसवाल
