-
Advertisement
Shimla : मास्क में छिपा रखा था चिट्टा, एसआईयू ने Arrest किए दो युवक
शिमला। कोरोना संकट के बीच भी नशा बेचने और खरीदने वालों के हौसले बुलंद हैं। शिमला की SIU (विशेष अन्वेषण इकाई) टीम ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। जानकारी के अनुसार टीम ASI अंबि लाल के नेतृत्व में बीती शाम गश्त पर थी। उन्हें सरी नज्द रेन शेल्टर के पास एक टैक्सी (एचपी 01A 5894) खड़ी दिखी। टैक्सी के अंदर चालक के सिवाय दो और भी लड़के बैठे हुए थे। एसआईयू ने उन लड़कों से गाड़ी में सफर करने का कारण पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
यह भी पढ़ें: पहली बार Plane में बैठकर घर पहुंचे 177 प्रवासी मजदूर, Mumbai से Ranchi उतरी फ्लाइट
चेकिंग करने पर पिछली सीट पर बैठे युवक ने अपने दोनों पैरों के बीच में काले रंग का मास्क (Mask) रखा हुआ था जिसको चेक करने पर उसके अंदर 9, 49 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ। युवकों की पहचान पीयूष पुत्र प्रदीप बीपीओ रोहड़ू उम्र 26 साल व संजू पुत्र स्वर्गीय भीम गांव टांगरी गांव व तहसील टिक्कर उम्र 25 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों लड़कों को अरेस्ट कर लिया है और थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाया जा रहा है।

