-
Advertisement
Solan: सौ रुपए में पानी को करना होगा इंतजार, क्या बोले शांडिल- जाने
Last Updated on April 18, 2021 by Sintu Kumar
दयाराम कश्यप/सोलन। नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) में कांग्रेस ने जीतने पर अपने घोषणा पत्र में शहरवासियों को सौ रुपए प्रति माह पीने का पानी और घरों से मुफ्त कूड़ा एकत्रित करने की बात कही थी, लेकिन इसके लिए अभी दो माह का इंतज़ार करना होगा। इस बात का खुलासा रविवार को सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल (MLA Colonel Dhaniram Shandil) ने पत्रकार वार्ता में किया है। क्योंकि नगर निगम की पहली बैठक में ही इस पर निर्णय नहीं हो पाएगा। उससे अगले माह होने वाली बैठक तक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अमलीजामा पहनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम के घर पर पानी की जंग, मचा हुआ है हाहाकार – सुनो इनकी पुकार
कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा नवनियुक्त मेयर (Mayor) व डिप्टी मेयर सहित अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ आयोजित पत्रकारवर्ता में कहा कि कांग्रेस शासित नगर निगम चुनाव में जारी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का श्रेय विधायक शांडिल ने कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एकजुटता के साथ निगम का चुनाव लड़ा और उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। शांडिल ने बताया कि अब सोलन (Solan) शहर का चहूंमुखी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के तौर पर विकास किया जाएगा। शहर में नई पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। रूके हुए सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा लइटों का उचित प्रबंध होगा और पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।