-
Advertisement
जानिए- आखिर सुबह 4 बजे ही क्यों खोलने पड़े Shri Naina Devi Temple के कपाट
बिलासपुर। हिमाचल के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी (Shri Naina Devi Temple) में आज यानि रविवार के दिन श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट 4 बजे खोल दिए गए। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शनों के लिए लंबी-लंबी लाइनों में भेजा गया। मंदिर न्यास के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर श्रद्धालुओं की पंजीकृत किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) में लाइनों में श्रद्धालुओं काे मंदिर भेजा गया।
यह भी पढ़ें: इस बार नवरात्र में करेंगे ये सरल उपाय तो घर पर आएगी खुशहाली

कोविड-19 (Covid-19) के चलते मंदिर में प्रसाद चढ़ाने में और पूजा-अर्चना करने पर मनाही है। श्रद्धालु मात्र माता जी के दर्शन करके अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं, हालांकि श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शन करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा और सोशल डिस्टेंसिंग में सैनिटाइज (Sanitize) करके श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा गया। मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसीराम ने बताया कि मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। मंदिर होमगार्ड के इंचार्ज मंगतराम का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जगह-जगह पर होमगार्ड (Home Guard) के जवान तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए। मंदिर अधिकारी हुसन चंद का कहना है कि मंदिर न्यास के निर्देशानुसार मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे, जिससे निकासी होती रही और भारी भीड़ पर नियंत्रण बना रहा। श्रद्धालु खुशी-खुशी दर्शन करके अपने घरों को लौटे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


