-
Advertisement
मनाली में ‘बॉर्डर-2’ की सफलता पर सनी दियोल ने केक काटा, लोगों के साथ फिल्म भी देखी
मनाली में ‘बॉर्डर-2’ की सफलता पर सनी दियोल ने केक काटा, लोगों के साथ फिल्म भी देखी
Sunny Deol : बॉलीवुड एक्टर सनी दियोल अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं और इन दिनों कुल्लू-मनाली की वादियों में छुट्टियां बिता रहे हैं। उन्होंने मनाली के एक होटल में देर रात बॉर्डर 2 की सफलता पर दोस्तों और टीम मेंबर के साथ केक काटा। केक पर कॉग्रेजुलेशन बॉर्डर 2 लिखा था। फिल्म की सफलता से सनी काफी खुश है। सनी देओल का मनाली से गहरा जुड़ाव है। . वह पिछले कई वर्षों से मनाली के पास लीज पर लिए गए एक कॉटेज में अक्सर समय बिताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों कुल्लू.मनाली की वादियों में हैं। इसी दौरान कुल्लू स्थित मल्टीप्लेक्स पहुंचकर उन्होंने अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 का प्रीमियर देखा।#Kullu #Himachal #BollywoodActor #SunnyDeol #Valleys #Kullu #Manali #Multiplex #Premiere #NewFilm #Border2 pic.twitter.com/T5l8VSPCuO
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 31, 2026
इससे पहले, सनी दियोल ने कुल्लू के शोभला मल्टीप्लेक्स पहुंचकर अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 को देखा। यहां पहुंचने पर सनी ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई और काफी देर तक उनसे बात की। मल्टीप्लेक्स में सनी देओल ने आम लोगों के साथ बैठकर अपनी फिल्म का लुत्फ उठाया। मल्टीप्लेक्स पहुंचते ही सनी देओल का जोरदार स्वागत किया गया। थिएटर में प्रवेश करने से पहले सनी देओल ने छोटे बच्चों से भी मुलाकात की
जाहिर है गत बुधवार को बॉर्डर-2 की कामयाबी के बाद सनी मनाली से सटे दशाल गांव पहुंचे थे। इसके बाद सनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बॉर्डर-2 की सफलता के लिए देशवासियों का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। सेब के बगीचे में चारपाई पर बैठकर सनी देओल गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखे। इस दौरान उन्होंने फिल्म का चर्चित डायलॉग भी दोहराया.. “आवाज कहां तक गई”, और फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा आवाज आपके दिलों तक।
तुलसी
