-
Advertisement
Kullu में पौने पांच किलो चरस बरामदगी मामले में सप्लायर धरा
कुल्लू/शिमला। जिला कुल्लू (Kullu) पुलिस ने पिछले दिनों बंजार के सब्जी मंडी क्षेत्र में पकड़ी पौने पांच किलोग्राम चरस मामले में सप्लायर को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह (SP Kullu Gaurav Singh) ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नोक सिंह पुत्र चिंत राम निवासी ढोरूधार बंजार को गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को बंजार पुलिस ने बंजार सब्जी मंडी क्षेत्र में 4 किलो 766 ग्राम चरस के साथ सुरेंद्र कुमार पुत्र चुन्नी लाल को गिरफ्तार किया था उसके बाद छानबीन करते हुए पुलिस ने इस मामले में चरस के सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी छानबीन अभी जारी है।
यह भी पढ़ें: Kullu: पतलीकूहल में 850 ग्राम चरस सहित व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं, शिमला जिला के पुलिस स्टेशन कोटखाई के तहत 476 ग्राम चरस बरामद की है। एएसआई केशव चंद जब अपनी टीम के साथ पंडली कैंची के पास पेट्रोलिंग पर थे तो एक व्यक्ति सुनील कुमार पुत्र कल्याण निवासी धार पवेच तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर (Sirmaur) से उक्त चरस बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

